XAT Admit Card 2024: यदि आप जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने XAT 2024 Exam के लिए एडमिट कार्ड 26 दिसंबर 2023 को जारी कर दिए है। सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जैट के आधिकारिक वेबसाइट (www.xatonline.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। यहाँ पर आपको जैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बारे मैं बताया गया है।
XAT Admit Card 2024 Release Date
जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 के एडमिट कार्ड 26 दिसंबर 2023 को आधिकरिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम के लिए अप्लाई किए थे वे सभी अपना एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जानकर डाउनलोड कर सकते है। XAT 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
XAT Admit Card 2024 Download
जैट एडमिट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए या यहाँ पर क्लिक करे।
- होमपेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन कर लेना है।
- आपको आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
- प्रिंट पर क्लिक करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
XAT 2024 Exam Date
जैट 2024 परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से किया जाएगा। जारी गए गए एडमिट कार्ड के अनुसार XAT 2024 का परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक लिया जाएगा। XAT 2024 परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार XAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। इसके साथ आप एडमिट कार्ड मैं दिए गए जानकारी को एक बार अवश्य पढ़ ले।
XAT 2024 Exam Result
जैट 2024 परीक्षा हो जाने के बाद इसका रिजल्ट निकाला जाएगा, जो की जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) के आधारिकारिक वेबसाइट पर ही रिलीज़ किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जनवरी 2024 के लास्ट सप्ताह में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद अगर आपको नोटिफिकेशन चाहिए तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल के साथ जुड़ सकते है।
क्या है XAT?
XAT एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है जो छात्रों को विभिन्न एमबीए/पीजीडीएम कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसका चयन शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर किया जाता है। जो कैंडिडेट कटऑफ मानकों को पूरा करेंगे उन्हें ग्रुप डिस्कशन (GD) और इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा। एग्जाम संबंधी अधिक जानकारी के लिए XAT के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
अगर XAT Admit Card 2024 के संबंध मैं कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट मैं पूछ सकते है। ऐसी ही एजुकेशन से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े।