Humane AI Pin Price in India: टेक्नोलॉजी धीरे-धीरे इतनी एडवांस होते जा रही है हम मून तक जाने लगे है। एक समय ऐसा था जब स्मार्टफोन सिर्फ अमीर लोगो के पैसा हुआ करता था। लेकिन आज के समय एक साधारण काम करने मजदुर के पास भी स्मार्टफोन है। पर क्या अपने कभी सोचा है की आने वाले समय मैं स्मार्टफोन भी ख़त्म हो जाएगा। जी हां अपने सही सुना है।
दरअसल, पूर्व ऐपल एग्जीक्यूटिव ने AI Pin लॉन्च किया है जो की आने वाले समय मैं स्मार्टफोन का काम तमाम कर सकता है। इसमें कई ऐसे एडवांस फीचर्स है जो वह सब कुछ कर सकता है जो एक स्मार्टफोन कर सकता है। चलिए विस्तार से जानते है इस डिवाइस के बारे मैं।
Humane AI Pin Device
सैन फ्रांसिस्को में एक नई टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया गया है जो शायद आने वाले समय मैं स्मार्टफोन्स को खत्म कर सकता है। इस समय यह कहना थोड़ा मुश्किल है की यह स्मार्टफोन्स को रिप्लेस कर देगा, पर टेक्नोलॉजी का कुछ कहा नहीं जा सकता है। सैन फ्रांसिस्को की स्टार्टअप कंपनी Humane ने अपना एक नया डिवाइस एआई पिन (AI Pin) लॉन्च किया है। आप इस डिवाइस को Humane या फिर Hu.ma.ne भी कह सकते है।
कंपनी इस डिवाइस पर कई सालो से काम कर रही थी और कई बार इसे शोकेस भी किया है। आखिकार सफलता रंग लाई है और कंपनी ने अपना पहला डिवाइस Ai pin लॉन्च कर दिया है। आइए जानते है आखिर यह डिवाइस काम क्या करता है।
क्या है ये Humane AI Pin?
जैसा की इसके नाम से पता चलता है यह कोई पिन होने वाला है। यह एक ऐसा डिवाइस है जिसे आप अपने शर्ट या फिर जैकेट पर पिन की तरह पहन सकते है, जिसको बिना स्क्रीन वाला स्मार्टफोन (Screenless Smartphone) कह सकते है। । अब इसे लोग अलग-अलग तरीके से कही भी पिन के तरह उपयोग कर सकते है। लकिन जब आप इसे यूज़ करेंगे तो इसपर ध्यान लगभग सभी का जाएगा।
एआई पिन एक ऐसा डिवाइस है जिसकी मदद से आप फोटो खीच सकते है, फोटो और टेक्स्ट को सेंड भी कर सकते है। यहाँ तक की आप इससे बात भी कर सकते है। यानि यह आपको वह काम करके देगा जो आप एक स्मार्टफोन की मदद से करते है।
यह डिवाइस वर्चुअल AI असिस्टेंट के साथ आता है, जो माइक्रोसॉफ्ट और OpenAI के टेक पर आधारित है। जब आप इस डिवाइस से भीड़भाड़ मैं बात करेंगे तो आपको थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन, उसके लिए इसमें ब्लूटूथ का भी फीचर्स दिया गया है। जिसकी मदद से आप ईयरबड्स को कनेक्ट कर सकते हैं।
Humane AI Pin Features
ह्यूमेन एआई पिन को स्मार्टफोन्स को रेप्लस करने के लिए बनाया गया है। इसमें लेज़र बीम का उपयोग किया गया है जिसकी मदद से आप डिवाइस मैं मिलने वाले मैसेज को अपने हथेली मैं देख सकते है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस OpenAI’s GPT-4 जैसे टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
इस डिवाइस की सहायता से आप मैसेज को पढ़ना, उसको भेजना, फोटो खीचना, बात करना, ब्लूटूथ कनेक्ट करना आदि काम को कर सकते है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है जिससे आप फोटो क्लिक कर सकते है। कंपनी के अनुसार कुछ समय के बाद इससे वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते है, जो की सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद इसको किया जा सकता है।
इसके अलावा आपको इसमें octa-core 2.1GHz Qualcomm Snapdragon का प्रोसेसर मिलता है जो AI कार्यो के लिए उपयोग किया जाएगा। स्टोरेज और रेम के लिए इसमें 4GB RAM और 32GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
Features | Details |
---|---|
Processor | octa-core 2.1GHz Qualcomm Snapdragon |
RAM | 4GB |
Storage | 32GB eMMC |
Camera | 13 MP |
Resolution | 4,208×3,120 pixels |
Camera Features | Image Capture (Video Record later) |
SIM Card | Single 4G (eSIM) |
Connectivity | Dual-band Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, and GPS |
Sensors | accelerometer, gyroscope, compass, and an ambient light sensor. |
Battery | lithium-ion |
Charging Support | Wireless |
Colours Options | 3 Colours (Eclipse, Equinox, & Lunar) |
Price | 699$ (58,000 in INR) |
Humane AI Pin Price in India
मानवीय एआई पिन की कीमत $699 रखा गया है यानि भारतीय करेंसी मैं लगभग 58,200 रूपये। इसके साथ कस्टमर को हर महीने $24 यदि 2000 रूपये का सब्सक्रिप्शन फी भी देना होगा जिसके लिए नेटवर्क का उपयोग किया जा सकता है। कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इसके कीमत को लेकर सूचना नहीं दी है।
Humane AI Pin Launch Date in India
ह्यूमेन कंपनी ने अभी इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है पर 16 नवंबर से इसका pre-order की बुकिंग US (United State) मैं चालू हो जाएगी। इसकी लॉन्चिंग 2024 मैं की जा सकती है। भारतीय बाजार मैं इसको कब पेश किया जाएगा अभी इसकी कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है।
आपको क्या लगता है Humane AI Pin स्मार्टफोन के मार्किट को खत्म कर सकते है। अपना जवाब हमें नीचे कमेंट करके दे। ऐसी ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे साइट के साथ जुड़े रहे।